33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख खान की पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज

अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। अब इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। गाने में दीपिका का डांस स्टेप फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा। इसमें शाहरुख के साथ अभिनेत्री की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। शाहरुख का शर्टलेस अवतार भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। यशराज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर इस गाने को अपलोड कर दिया गया है। 3 मिनट 13 सेकेंड के गाने में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। गाने के म्यूजिक के साथ-साथ इसके दृश्य काफी लुभवाने हैं। शाहरुख की पठान अगले साल 25 जवनरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading