29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

चंदन का तेल होता है कई औषधीय गुणों से भरपूर, जानिए इससे मिलने वाले 5 फायदे

सबसे ज्यादा खुशबूदार तेलों में से एक चंदन का तेल सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रमुख सामग्री रहा है। पांरपरिक भारतीय रीति-रिवाजों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले इस एंटी-सेप्टिक तेल में हल्की मिट्टी की खुशबू होती है। यह प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रासायनिक यौगिकों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आइए आज चंदन के तेल से होने वाले पांच फायदे जानते हैं। तनाव और चिंता को कम करने में है मददगारचंदन का तेल तनाव और चिंता जैसे मानसिक विकारों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद अल्फा सैंटालोल तत्व चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को कम करके मन को शांत करने और भावनाओं को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी एडिय़ों या कलाई पर चंदन का तेल लगा सकते हैं और इसे सीधे सूंघ भी सकते हैं। यह आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। त्वचा की समस्याओं से दिलाता है राहतएंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चंदन का तेल आपकी त्वचा की देखभाल करके इसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक है। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करता है। इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह तेज आपकी त्वचा को आराम देता है और दाने और मुंहासों को आने से रोकता है। यह तेल दाग-धब्बों, झुर्रियों और महीन रेखाओं के खिलाफ भी प्रभावी है और उम्र बढऩे के संकेतों से लड़ता है। दांतों की करता है रक्षाचंदन के तेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो मुंह में कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं और आपके दांतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह आपके मुंह को साफ करने में मदद करता है, मसूड़ों से खून आने का इलाज करता है और मुंह में मामूली घावों को भी ठीक करता है। चंदन का तेल आपके मसूड़ों को भी मजबूत करता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगारचंदन के तेल में हाइपोटेंशन एजेंट होता है जो सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय संबंधित बीमारियों के विकास के जोखिम को भी कम करता है। इस तेल में एक खास सुगंध पाई जाती है जिससे शरीर के कई जरूरी हार्मोन्स को सक्रिय रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी काफी मदद मिलती है, इसलिए चंदन के तेल का इस्तेमाल जरूर करें। बालों की समस्याओं से दिलाता है राहतचंदन के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो बालों के झडऩे और डैंड्रफ जैसी बालों की समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। यह आपके बालों को मुलायम, चिकना, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा यह सिर में अतिरिक्त सीबम उत्पादन को रोकता है, दोमुंहे बालों का इलाज करता है और आपके बालों में नमी लाता है। इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प को आराम मिलेगा और आपको बालों के विकास में भी मदद मिलेगी।

अन्य ख़बरें

स्वादिष्ट शाकाहारी सैंडविच के लिए आजमाएं ये 5 रेसिपी, आसान है बनाना

Newsdesk

वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

Newsdesk

25 जून को रखा जाएगा वर्ष का सबसे कठिन व्रत, जानिए तिथि, शुभ योग, पारण का समय और धार्मिक महत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading