July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जलकर मौत

हैदराबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)| तेलंगाना के मचरियल जिले में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हादसा मंडामारी मंडल के वेंकटपुर गांव में शुक्रवार आधी रात को हुआ।

पुलिस ने कहा कि आग शिवैया के घर में उस समय लगी जब सभी सो रहे थे।

हादसे में मरने वालों में शिवैया (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की भतीजी मौनिका (23), उनकी दो बेटियां और एक अन्य रिश्तेदार शांतैया (52) शामिल हैं।

सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है।

उन्होंने कहा कि सही कारण पूरी जांच के बाद पता चलेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading