September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख के गाने बेशरम रंग की यूट्यूब पर धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

बॉलीवुड में आजकल अगर कोई फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है शाहरुख खान की पठान, जिसका सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है, वहीं इसके पहले गाने बेशरम रंग ने आग में घी डालने का काम किया है। इसे लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। हालांकि, अब जो खबर आई है, उससे शाहरुख के चाहनेवाले तो फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज बैनर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया, अभी तो हमने बेशरम रंग की धुन पर थिरकना शुरू ही किया कि इसने यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ गाने का लिंक भी साथ में साझा किया गया है। बेशरम रंग 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था और रिलीज के एक घंटे में ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। बेशरम रंग का खासतौर पर शाहरुख-दीपिका के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने गाने की पहली झलक सामने आते ही दीपिका की दिलकश अदाओं पर जमकर प्यार लुटाया था और पहले ही इसे चार्टबस्टर साबित कर दिया था। गाने में शाहरुख और दीपिका रोमांस करते दिख रहे हैं। बीच साइड पर शूट हुए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल-शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है। सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब आलोचना हो रही है। खासकर दीपिका की भगवा रंग की बिकनी पर बवाल मचा हुआ है।बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है। फिल्म वॉर के गाने घुंघरू टूट गए में वाणी कपूर भगवा रंग की बिकनी में दिखीं। कैटरीना कैफ फिल्म बार बार देखो के गाने आंखों को तेरी आदत है में इसी रंग की बिकनी में दिखीं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम भी हैं। वह फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आशुतोष राणा भी एक खास भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा डिंपल कपाडिय़ा और गौतम रोडे इसका हिस्सा हैं। सलमान खान और ऋतिक रोशन फिल्म में मेहमान भूमिका निभाएंगे। पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading