28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अभिनेता प्रभास की ‘राजा डीलक्स’ के सेट से तस्वीरें हुई वायरल

हैदराबाद, 26 दिसम्बर | ‘बाहुबली’ फेम प्रभास एक्शन में वापस आ गए हैं, हाल ही में ‘राजा डीलक्स’ शीर्षक वाली मारुति निर्देशित फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरों से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। अभिनेता सितंबर में अपने चाचा और गुजरे जमाने के फिल्म स्टार कृष्णम राजू की मौत के बाद से गायब थे।

‘राजा डीलक्स’ के सेट से ली गई तस्वीर में प्रभास को निर्देशक मारुति के साथ एक बिंदु पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। जाहिर तौर पर, प्रभास के प्रशंसक अपने आदर्श को फिर से फॉर्म में देखकर बहुत खुश हैं।

फिल्म यूनिट के सूत्रों के अनुसार, ‘राजा डीलक्स’ में प्रभास के साथ तीन प्रमुख अभिनेत्रियों – मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार स्क्रीन साझा करेंगी। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेता संभवत: कॉमेडी-हॉरर फिल्म में दो किरदार निभाएंगे।

फिल्म का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास वर्तमान में ‘सलार’और ‘आदिपुरुष’ सहित कई परियोजनाओं के बीच काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading