July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रेलवे में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा पद खाली

भोपाल 29 दिसंबर । देश में इन दिनों अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी बात की है तो वह है रोजगार, हर युवा का सपना होता है बेहतर नौकरी हासिल करना और अगर सरकारी हो तो फिर क्या कहने। सरकारी में भी रेलवे की नौकरी सबसे उम्दा मानी गई है, मगर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान में रेलवे विभाग में 3 लाख 15 हजार 962 पद रिक्त हैं। यह खुलासा हुआ है सूचना के अधिकार के तहत।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने जानना चाहा था कि आखिर रेलवे में वर्तमान में कितने पद रिक्त हैं। इसके लिए उन्होंने रेलवे मंत्रालय में एक आवेदन लगाकर सूचना के अधिकार के तहत रिक्त पदों की जानकारी चाहिए। जो जानकारी सामने आई है वह बताती है कि रेलवे में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

रेलवे मंत्रालय की ओर से गोड़ को जो जानकारी मुहैया कराई गई है उसके मुताबिक भारतीय रेलवे के ग्रुप सी में एक नवंबर (प्रोवीजनल) तक 312944 पद रिक्त थे। इसी तरह गौड़ को 27 दिसंबर को रेलवे मंत्रालय से मिले एक अन्य जवाब में बताया गया है कि 15 सितंबर की स्थिति में ग्रुप ए के 2092 और ग्रुप बी के 926 पद रिक्त थे।इस तरह अगर हम देखते हैं तो रेलवे में तीनों ग्रुप में कुल 3 लाख 15 हजार 9 सौ 62 पद रिक्त हैं।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading