22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शीजान की मां को तुनिशा का वॉइसमेल : ‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हो अम्मा’

मुंबई, 2 जनवरी | दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने अपने पूर्व प्रेमी और ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ स्टार शीजान खान की मां कहकशां फैसी के लिए एक इमोशनल वॉइस नोट छोड़ा है। वॉइस नोट के लहजे से भावनात्मक रूप से व्याकुल लग रहीं तुनिशा ने कहा था : “आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं अम्मा, बहुत ज्यादा .. आप जानते भी नहीं हो, इसीलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है।”

“इसीलिए मेरे जहन में जो भी होगा, मैं आपको बताऊंगी.. मन करता है मेरे दिल में जो कुछ भी है, मैं आपसे सब कुछ शेयर कर करूं। लेकिन पता नहीं, मुझे खुद क्या हो रहा है, नहीं पता।”

शीजान की बहनों ने मुंबई में सोमवार को दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लिए वॉयस नोट बजाया।

20 वर्षीय अभिनेत्री ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद शीजान की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। उन्हें वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को पालघर जिले में गिरफ्तार किया था।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading