September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नैनीताल में ठेला लगाने के लिए 370 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने किया आवेदन

नैनीताल, 4 जनवरी | नैनीताल में ठेला फड़ लगाने को लेकर 370 से अधिक लोगों ने नगर पालिका में आवेदन पत्र जमा किए हैं। इनमें से दो दर्जन से अधिक युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी अब ठेला लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आलोक उनियाल ने बताया कि पालिका ने शहर में वेंडर जोन घोषित कर शहर में फड़ लगा रहे लोगों को विस्थापित करने का फैसला किया है। इसके बाद फड़ लाइसेंस आवंटित कर शहर के बारापत्थर, घोड़ा स्टैंड, स्नो व्यू, लैंस एंड में थान आवंटित होंगे। दरअसल शहर के पर्यटक स्थलों पर साल भर होने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए कई स्थानीय बेरोजगार युवा फड़ लगा रहे हैं।

यही कारण है कि पालिका की ओर से मांगे गए आवेदनों में दो दर्जन से अधिक ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट समेत अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भी वेंडर लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading