22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कांचीपुरम में छात्रा से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

चेन्नई, 14 जनवरी | तमिलनाडु के कांचीपुरम के बाहरी इलाके में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भयानक घटना गुरुवार की रात को तब हुई, जब पांच आरोपियों ने 19 वर्षीय छात्रा और उसके प्रेमी को बेंगलुरू-पुडुचेरी बाहरी रिंग रोड के पास एक सुनसान जगह पर घेर लिया। मौके पर अक्सर स्थानीय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जो शराब का सेवन करते हैं और ऐसी अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं। कांचीपुरम राजधानी चेन्नई से 85 किमी दूर स्थित है।

गरुवार शाम करीब 7 बजे युगल मौके पर पहुंचे थे। पास में ही शराब पी रहे दो आरोपियों की नजर उन पर पड़ी, इसके बाद दोनों के साथ तीन और लोग जुड़ गए।

आरोपी चाकू की नोंक पर छात्रा को कुछ दूर खींच ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

कांचीपुरम के पुलिस उपाधीक्षक पी. जूलियस सीजर ने कहा, छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस एक आरोपी विमल कुमार को ट्रैक करने में कामयाब रही, जिसका नाम अन्य अपराधियों ने वारदात के दौरान लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाद में मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश, और थेन्नारासु को गिरफ्तार कर लिया।

सभी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading