22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुराग कश्यप की फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। वह एक निर्देशक होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है। अलाया एफ और करण मेहता अभिनीत यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत को आधुनिक प्रेम पर आधारित बताया जा रहा है। फिल्म को हाल ही में माराकेच के जेमा एल फना स्क्वायर में प्रस्तुत किया गया, जहां गिलर्मो डेल टोरो, पॉल श्रेड और जेम्स ग्रे जैसे दिग्गजों द्वारा अन्य शानदार फिल्मों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। बता दें, अनुराग और अमित त्रिवेदी ने एक साथ देव डी और मनमर्जिया फिल्म में म्यूजिक दिया है। अब इस फिल्म के लिए फिर से दोनों साथ आए हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading