April 8, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भारी बारिश से बाढ़, एक की मौत

जकार्ता, 28 जनवरी | इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दर्जनों घर तबाह हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा, मानाडो सिटी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण टोंडानो नदी में बाढ़ आ गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच उप-जिलों में बाढ़ आई है और छह उप-जिलों में 33 घरों में भूस्खलन हुआ है।

बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

सेंटर फॉर वोल्कैनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन के अनुसार जनवरी में मानडो सिटी को बाढ़ से मध्यम से उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है।

दूसरी ओर मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार बारिश शनिवार तक होती रहेगी।

अन्य ख़बरें

दुनिया के कौन-कौन से देश युद्ध और संघर्षों में घिरे? जानें इनसे क्या-क्या प्रोडक्ट्स होते हैं सप्लाई

Newsdesk

छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों ने वसंत ऋतु के उपभोक्ता बाजार में नई जान फूंक दी

Newsdesk

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, 118 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading