36.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के बाद संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई है। इस दोनों कलाकरों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना प्रशंसकों कि लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। मुन्नाभाई एमबीबीएस में मुन्ना और सर्किट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। अब एक बार फिर ये जोड़ी तहलका मचाने आ रही है। संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है जिसे देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही मुन्ना भाई एमबीबीएस की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आने वाली है।सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी जेल में खड़े हैं। दोनों ने कैदियों वाले कपड़े पहने हैं तथा काफी परेशान नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है- हमारा इंतजार आप सभी से कहीं ज्यादा था। मैं अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक बार फिर शानदार फिल्म लेकर आ रहा हूं। आप सभी को ये फिल्म दिखाने का इंतजार मैं नहीं कर सकता। जुड़े रहिए।Óविशेष बात ये है कि संजय दत्त ने पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की है। पोस्टर में लिखा है कि फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं तथा फिल्म का प्रोडक्शन संजय दत्त करेंगे। प्रशंसकों से लिए खुशी की बात ये है कि ये फिल्म इसी वर्ष यानि 2023 में ही रिलीज होगी। इस पोस्टर के आते ही प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं। कयास लगने लगे हैं कि ये संजय दत्त की नई फिल्म मुन्ना भाई 3 का पोस्टर है। आपको बता दें संजय दत्त एवं अरशद वारसी की जोड़ी वर्ष 2006 में फिल्म लगे रहो मुन्नाभाईÓ में दिखाई दी थी। इस जोड़ी ने वर्ष 2003 में फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएसÓ से प्रशंसकों के दिलों में खास पहचान बना ली है। अब एक बार फिर प्रशंसक दोनों को एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं।

अन्य ख़बरें

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

Newsdesk

‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फुटफॉल को लेकर अमीषा पटेल का दावा, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading