32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ऐलान

काफी समय से खबरें थीं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। क्रिकेट जगत में नाम कमानेे के बाद अब वह फिल्मों में पारी खेलने को तैयार हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट लॉन्च किया है और इसके बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म की घोषणा भी हो गई है। फिल्म का नाम लेट्स गेट मैरिड है, जिसका मोशन पोस्टर जारी हुआ है।प्रोडक्शन हाउस की तरफ से ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। यह एक तमिल फिल्म होगी। कैप्शन में लिखा है, हम धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली फिल्म के नाम लेट्स गेट मैरिड की घोषणा कर बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं योगी बाबू भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रमेश थमिलमणि को सौंपी गई है। सबसे पहले बात करते हैं नादिया की। वह तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। नादिया अपने शादार प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। दूसरी ओर हरीश एक तमिल एक्टर हैं। फिल्म प्यार प्रेम काधल से उन्हें लोकप्रियता मिली। तमिल और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री इवाना की पिछले साल फिल्म लव टुडे आई थी, जो हिट रही थी, वहीं योगी तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन हैं। अक्टूबर, 2022 में धोनी के इस प्रोडक्शन हाउस का ऐलान हुआ था। इसी के साथ यह जानकारी दी गई थी कि इसके बैनर तले सबसे पहले एक तमिल फिल्म का निर्माण किया जाएगा। इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम धोनी की पत्नी साक्षी रावत संभाल रही हैं। निर्देशक थमिलमणि ने इस पर कहा था, इस फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जो खास है और मुझे बेहद पसंद आया है। यह एक फुलऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनने वाली है।

अन्य ख़बरें

‘हीर सारा और पुडुचेरी’ को मिला कीर्ति कुल्हारी का साथ, मानवी गगरू के लिए लिखी खास बात

Newsdesk

धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च के लिए बनाई गई ये योजना

Newsdesk

शरवरी वाघ की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading