31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय-इमरान की जोड़ी मचाने वाली है धमाल, सेल्फी के पहले गाने मैं खिलाड़ी का टीजर आउट

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म सेल्फी के पहले गाने मैं खिलाड़ी का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि गाने के टीजर से पता चल रहा है कि ये गाना अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हिट फिल्म मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी का रीमेक है।अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म सेल्फी के पहले गाने मैं खिलाड़ी का टीजर शेयर किया है। गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी चमकीले पार्टी में सूट में एक साथ डांस कर रहे हैं। उनके साथ कई डांसर्स नजर आ रहे हैं। सेल्फी का पहला गाना मैं खिलाड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हिट फिल्म मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी के गाने का रीमेक है। वहीं, टीजर से पता चलता है कि शायद पुराने गाने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्षय कुमार ने गाने के टीजर के साथ उन्होंने लिखा है, मुंह से सीटी और हाथ से ताली बजाने को हो तैयार? यहां पर है मैं खिलाड़ी का टीजर। गाना 1 फरवरी को आएगा। सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading