September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर कॉलेज की महिला प्रिंसिपल को पूर्व छात्र ने किया आग के हवाले, मौत से लड़ रहीं

भोपाल, 21 फरवरी | मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी फार्मेसी कॉलेज की महिला प्रिंसिपल को सोमवार को एक पूर्व छात्र ने मार्कशीट जारी करने में देरी को लेकर आग लगा दी। वह 80 फीसदी झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। पीड़िता की पहचान 50 वर्षीय विमुक्ता शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना सिमरोल इलाके में बीएम फार्मेसी कॉलेज परिसर में शाम को उस समय हुई, जब वह अपने घर जाने के लिए अपनी कार में सवार होने वाली थीं। उसी समय कॉलेज के एक पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव (22) उनके पास आया और उसकी मार्कशीट जारी करने में देरी को लेकर थोड़ी बहस के बाद उन पर पेट्रोल डाला और सिगरेट लाइटर से आग लगा दी।

इंदौर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बी.एस. विर्दे ने कहा कि श्रीवास्तव ने संबंधित निजी कॉलेज से 2022 में बी.फार्मा पाठ्यक्रम का सातवां और आठवां सेमेस्टर पास किया था, लेकिन अभी तक उसे मार्कशीट जारी नहीं की गई थी। इसी बात को लेकर चार महीने पहले भी उसने कॉलेज के फैकल्टी मेंबर विजय पटेल पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। वह कुछ हफ्ते पहले ही जमानत पर छूटा था।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे राज्य सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से संबद्ध कॉलेज से मार्कशीट क्यों नहीं मिल रही है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading