23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीसी टाइम्स

भारत एवं विश्व इतिहास में 25 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व इतिहास में 25 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही युसूफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए।

1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1836 – सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए पेटेंट लिया।

1921 – रूस ने जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया।

1925 – पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुए।

1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1952 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1986 – फिलीपींस में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म।

1987 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण।

1988 – खाड़ी युद्ध: इराक की एक मिसाइल ने 1991 में सऊदी अरब में तैनात लगभग 30 अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया।

2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा ने भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।

2006 – दीपा मेहता की फिल्म ‘वॉटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।

2008 – सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब और एचडीएफसी के विलय के लिए 2 शेयर अनुपात को मंजूरी दी गई।

2009 – ‘नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन’ को 80वें ऑस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।

2009 – आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त।

2010 – नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ठप पड़ा बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता से फिर शुरू हुआ।

2012 – मशहूर फिल्म ‘द आर्टिस्ट’ को चार श्रेणियों में इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 – रूस में स्कूल सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाया गया।

2015 – पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में हिमस्खलन में कम से कम 310 लोगों की मौत।

2017 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके एक रिश्तेदार और एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ कथित पीडब्ल्यूडी घोटाले की आरोपों की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अदालत के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की।

2018 – भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) ने 25 फरवरी, 2018 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित अपने परीक्षण केंद्र से स्वदेश निर्मित ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया।

2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर बने देश के पहले राष्ट्रीय समर संग्रहालय का उद्घाटन किया।

2021 – पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में मुख्‍य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्‍यर्पण का आदेश दिया।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में बड़ा दावा, वकील बोले-सीसीटीवी फुटेज से हुई छेड़छाड़

Newsdesk

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

18 सितंबर का पंचांग: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखें संतान सप्तमी का व्रत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading