26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग में 6 की मौत

पटना, 25 अप्रैल । बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक बहुमंजिला होटल में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीएमसीएच में 20 लोगों को भर्ती किया गया था, जिसमें से 6 की मौत हो गई है।

मौतों की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि दो लोग पीएमसीएच में गंभीर हालत में हैं, उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

गुरुवार सुबह होटल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।

भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण बिहार में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

अन्य ख़बरें

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading