23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दो बेटों को मारने के बाद तमिलनाडु में महिला ने की खुदकुशी

चेन्नई, 14 मार्च | तमिलनाडु के नमक्कल जिले में 27 वर्षीय एक महिला ने पहले अपने दो बेटों को कुएं में फेंक कर मार डाला और फिर खुदकुशी कर ली। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बारे में पता चलने पर, महिला के सत्तर वर्षीय पिता ने नींद की गोलियां खा लीं और अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए।

वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खराब है।

जी. गुणवती (27) की शादी 2017 में एम. गोपी से हुई थी और इस दंपति के दो बच्चे हैं।

बड़ा बेटा पांच साल का और दूसरा महज 18 महीने का था।

पुलिस के मुताबिक, गुणवती अपने पति के साथ झगड़े के बाद पिछले कुछ महीनों से अपने पिता के साथ रह रही थी।

सोमवार की रात बच्चों ने खाना खाने से मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने कहा कि यह देखकर महिला के पिता ने उसे डांटा जिसके बाद वह अपने दोनों बेटों को लेकर घर से निकल गई।

बाद में उसने अपने बच्चों को एक मंदिर के पास कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह मोटर पंप के कमरे में गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए नमक्कल जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading