27.5 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

साइबर ठगी में पटना के व्यापारी को पांच लाख रुपये का लगाया चूना

पटना, 24 मार्च | शहर का एक 55 वर्षीय व्यापारी साइबर क्राइम का शिकार हो गया। एक महिला के साथ डेट पर जाने के नाम पर उसके साथ पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। घटना का पता गुरुवार शाम को उस समय चला, जब पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने शुरू में दावा किया कि उसने लॉटरी जीती है। फोन करने वाले ने उसे ‘पुरस्कार’ लेने के लिए एक खास होटल में आने को कहा। बुधवार की शाम जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी ने बंदूक के बल पर जबरन उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और उसके खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिये।

जब पुलिस अधिकारियों ने दबाव डाला तो पीड़ित ने मूल कहानी बताई।

कोतवाली थाने के एसएचओ संजीत कुमार ने कहा, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह वास्तविक घटना को छिपा रहा था, क्योंकि यह उसके लिए शर्मनाक है, इससे परिवार और समाज में उसकी छवि खराब हो सकती थी।

कुमार ने कहा, हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच जारी है।

पीड़ित पटना का प्रमुख दवा कारोबारी है।

अन्य ख़बरें

4 साल में 111 सांसदों और विधायकों ने बदले दल, नागालैंड में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन: एडीआर रिपोर्ट

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जजों की नियुक्ति की सिफारिश की

Newsdesk

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading