April 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सपा ने मेयर पद की आठ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

लखनऊ, 13 अप्रैल | समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में आठ मेयर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वंदना मिश्रा लखनऊ में सपा की उम्मदीवार होंगी। वह पूर्व पत्रकार और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। वही हाल ही में पार्टी के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, अगर लखनऊ को भाजपा का गढ़ माना जाता है, तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। पार्टी की गोरखपुर उम्मीदवार काजल निषाद एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में कैंपियरगंज से पार्टी की विधायक उम्मीदवार थीं।

इलाहाबाद के मेयर पद के उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव शहर के जॉर्ज टाउन इलाके के रहने वाले हैं और एक बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर इलाहाबाद उत्तर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में रघुवीर चौधरी (झांसी), सीमा प्रधान (मेरठ), अर्चना वर्मा (शाहजहांपुर), मशरूर फातिमा (फिरोजाबाद) और आलोक पांडे (अयोध्या) शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading