24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : आयरलैंड में एक दिन में 77 मौतें

डबलिन, 21 अप्रैल | आयरलैंड में सोमवार को कोरोनावायरस महामारी के चलते एक दिन में कुल 77 लोगों की मौत हुई। देश में कोविड-19 के कारण अकेले एक दिन में हुई मौतों के मामले में यह आंकड़ा मौजूदा समय में सबसे अधिक है। आयरिश हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते अब तक 687 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डिपार्टमेंट की ओर से सोमवार रात जारी बयान के हवाले से कहा, “इसी दिन कोरोना संक्रमण के 401 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15,652 पहुंच गई।”

हेल्थ मिनिस्टर साइमन हैरिस ने रविवार रात एक ट्विटर वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें डर है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कमी आ सकती है। उन्होंने आगे चेताते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो यह ‘विनाशकारी’ और संभवत: ‘घातक’ सिद्ध हो सकता है।

उनकी ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब यूरोप के कुछ देशों ने घोषणा कर कहा है कि उन्होंने अपने यहां लागू लॉकडाउन के नियमों में छूट देने का निर्णय किया है।

अन्य ख़बरें

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

Newsdesk

यूक्रेन में जारी रूसी हमले : एफपीवी ड्रोन ने मठ को बनाया न‍िशाना, धर्मगुरु की मौत

Newsdesk

बातचीत का रास्ता खुला लेकिन समय आने पर पूरी सैन्य ताकत से देंगे ‘जवाब’ : गालिबाफ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading