38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में कोरोना से पुलिस अफसर की मौत

इंदौर, 21 अप्रैल | मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ थाना प्रभारी यशवंत पाल का कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले 12 दिनों से इंदौर के अस्पताल में उपचाररत थे। इससे दो दिन पहले भी इंदौर के एक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी का निधन हुआ था। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने मंगलवार केा आईएएनएस को बताया कि यशवंत पाल की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी और उनका यहां इलाज चल रहा था। आज सुबह उनका निधन हो गया।

बताया गया है कि पाल उज्जैन के नीलंगगा थाने में पदस्थ थे और वे अंबर कॉलोनी की व्यवस्था खुद संभाले हुए थे। यह क्षेत्र कंटेंटमेंट एरिया था क्योंकि यहां एक व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हुई थी। उसके बाद पाल की तबियत बिगड़ी और उसके बाद उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

ज्ञात हो कि इससे पहले इंदौर के जूनी इंदौर थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी की सोमवार की रात को मौत हुई थी। उन्हें भी कोरोना संक्रमण था, मगर बाद में रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

अन्य ख़बरें

जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading