September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

एशियाई खेलों की तैयारी के लिये भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल | भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह पांच मैच खेलेगी। सीरीज के तीन मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे जबकि दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होंगे।

सभी मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत दौरे पर अपना पहला मैच 18 मई को खेलेगा जिसके बाद 20 और 21 मई को लगातार मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि भारत आठवें स्थान पर है।

यह दौरा हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए तैयारी का काम करेगा जो इस वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में होने हैं।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच जेनेक शॉपमैन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमें यह आंकने में मदद करेगा कि बड़ी टीमों के मुकाबले हम कहां खड़े हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण, यह सीरीज चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए कारगर साबित होगी। इससे हमें उन जगहों के बारे में पता चलेगा जिनमें हमें सुधार की जरूरत है। इसलिए रणनीतिक तौर पर यह हमारे लिए महत्वपूर्ण दौरा है।”

अन्य ख़बरें

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading