24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
खेल

सैम करन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब किंग्स मजबूत नजर आ रही है : हरभजन सिंह

नई दिल्ली, 28 अप्रैल | मुंबई इंडियंस को पिछले बड़े स्कोर वाले मुकाबले में हराने के बाद पंजाब किंग्स एक और जीत हासिल करने उतरेगी जब वह शुक्रवार को मोहाली में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी।

जब दोनों टीमें मौजूदा सत्र में पिछली बार भिड़ी थीं तब पंजाब ने लखनऊ को उसी के मैदान में रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हराया था।

पंजाब अपने कप्तान शिखर धवन की फिटनेस को लेकर चिंता में है, जो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं , पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कार्यवाहक कप्तान सैम करन की अगुवाई में पंजाब अपनी टीम में आलराउंड गहराई के कारण मजबूत नजर आती है।

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने कप्तानी को अच्छी तरह संभाला है। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी प्रभावशाली दिखाई दिए हैं। सैम करन जैसे खिलाड़ियों के कारण ही पंजाब की टीम मजबूत नजर आती है।”

अन्य ख़बरें

जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने बनाई फाइनल में जगह, मलेशिया को 3-1 से दी शिकस्त

Newsdesk

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading