25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : कांग्रेस सांसद विवेक तंखा ने तीन नेताओं पर दस करोड़ की मानहानि का परिवाद प्रस्तुत किया

जबलपुर : | कांग्रेस सांसद विवेक तंखा के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जिला अदालत में 10 करोड़ के मानहानि का परिवाद दायर किया गया है… इस मामले पर शनिवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए विवेक तंखा अपने वकील कपिल सिब्बल के साथ जबलपुर की जिला अदालत पहुंचे. यहां उन्होंने जिला जज विश्वेश्वरी मिश्रा के सामने हिंदी में अपने बयान दर्ज कराए और इन नेताओं के बयान को छवि खराब करने का प्रयास बताया. सांसद विवेक तंखा ने कहा कि जैसा उनके साथ हुआ है ऐसा कभी किसी भी वकील के साथ ना हो इसलिए वे जिला अदालत की शरण में आए हैं.
आपको बता दें कि पंचायत और निकाय चुनाव में रोटेशन और परिसीमन मामले में सांसद विवेक तंखा ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी उस दौरान सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी. इन नेताओं ने इस रोक के लिए संसद विवेक तंखा को जिम्मेदार ठहराया था इसी बात पर आपत्ति करते हुए विवेक तंखा ने इन तीनों नेताओं के खिलाफ दस करोड़ की मानहानि का परिवाद प्रस्तुत किया है.

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading