April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मणिपुर के हालात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम बीरेन सिंह से की बात

नई दिल्ली, 4 मई | मणिपुर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के ताजा हालात की जानकारी लेने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर मणिपुर की स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की तरफ से रैपिड एक्शन फोर्स की अतिरिक्त कंपनियों को राज्य में भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से रैपिड एक्शन फोर्स के अतिरिक्त जवान वहां भेजे गए हैं।

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि राज्य में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं, जिसमें असम राइफल्स, केंद्रीय पुलिस बल और सेना के जवान भी शामिल हैं।

बताया गया है कि राज्य में सुरक्षा और सामान्य स्थिति बनाने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

अमरावती : वरुड में नाबालिग बेटी पर शक के नाम पर मां और सौतेले पिता का क्रूर व्यवहार, दोनों गिरफ्तार

Newsdesk

नीति आयोग के सदस्य बनाए जाने पर गोबर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

Newsdesk

दिल्ली में बकाया पैसे मांगने पर हलवाई के दोनों हाथ काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading