23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी राजस्थान की 2 दिनी ‘निजी’ यात्रा पर

जयपुर, 7 मई | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को राजस्थान के दो दिवसीय ‘निजी’ दौरे पर जयपुर पहुंचीं। कर्नाटक के हुबली से एक चार्टर्ड विमान से उड़ान भरते हुए जयपुर हवाईअड्डे पर उतरीं, जहां राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और जयपुर हवाईअड्डे से वह सीधे सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ गुर्जर भी थे।

उनका सवाई माधोपुर में एक दिन ठहरने का कार्यक्रम है, जहां वह रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी के लिए जाएंगी।

यह उनका निजी दौरा होने के कारण वह पार्टी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी कुछ महीने पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सवाई माधोपुर भी आई थीं।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने वहां दर्जनों सभाएं की हैं।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading