July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तेलंगाना के टेक्नीशियन की मौत

हैदराबाद, 5 मई | जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तेलंगाना के भारतीय सेना के एविएशन टेक्नीशियन पब्बला अनिल की मौत हो गई। 29 वर्षीय तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले का रहनेवाला था। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी किश्तवाड़ जिले के सुदूर मारवाह इलाके में गुरुवार को सेना का एडवान्स्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलट भी घायल हो गए।

अनिल जिले के बोएनपल्ली मंडल के मलकापुर का रहने वाला था। युवक की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।

अनिल पिछले 11 साल से सेना में कार्यरत थे। घर में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक वह एक माह पूर्व ही गांव आए थे। अनिल ने अपने छोटे बेटे के जन्मदिन में शिरकत की थी और ससुराल गांव कोरेम में स्थानीय मेले में भी हिस्सा लिया था।

परिवार वाले इस बात से सदमे में हैं कि 10 दिन पहले तक उनके साथ रहे अनिल अब नहीं रहे। अनिल के पार्थिव शरीर को शुक्रवार शाम गांव लाए जाने की संभावना है।

इस बीच, तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामा राव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के जवान अनिल की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हादसे में एक जवान को खोना दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।

तेलंगाना योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भी जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading