July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नगर निकाय चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा से लाई गई अवैध शराब का जखीरा पुलिस ने किया बरामद

ग्रेटर नोएडा, 6 मई | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण के चुनाव अभी होने हैं। इस नगर निकाय चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब लाई गई थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है उसकी एक गाड़ी भी सीज की है। जिसमें वह छुपाकर हरियाणा की शराब का जखीरा लेकर नोएडा पहुंचा था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 1 अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 वैगनार कार और 21 पेटी कुल 179.250 लीटर अंग्रेजी हरियाणा मार्का अवैध शराब की कीमत करीब 2,00,000 रुपए बरामद की गई है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 5 मई को परीचौक से आगे अल्फा गौलचक्कर थाना नालेज पार्क से अभि0 जितेन्द्र कुमार पुत्र हातम सिंह नि0 ग्रा0 भूपखडी थाना खुर्जा देहात जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक वैगनार कार, जिसमें 10 पेटी कुल 119 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा ओनली तथा रायल स्टेग हाफ की 3 पेटी कुल 48 हाफ और 3 पेटी अग्रेंजी रॉकफोर्ड क्लासिक प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा ओनली तथा 5 पेटी रॉकफोर्ड क्लासिक प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की फॉर सेल इन हरियाणा कुल 179.250 लीटर हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

अभि0 जितेन्द्र कुमार के नगर निकाय पंचायत चुनाव के क्षेत्रों में हरियाणा राज्य से लाकर मुनाफे के साथ बेचने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस को विगत कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी। लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिंसग के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी एकत्र कर नॉलेज पार्क पुलिस ने इसे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading