37.6 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं ‘सिटाडेल’ : समांथा

मुंबई, 7 मई | एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने स्पष्ट किया कि ‘सिटाडेल’ का भारतीय वर्जन प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पाई सीरीज का रीमेक नहीं है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कमेंट सेक्शन पर एक यूजर ने भारतीय रुपांतर के बारे में पूछा, जिसमें वरुण धवन भी हैं।

यूजर ने लिखा: सामंथा रुथ प्रभु, मेरा एक सवाल है। प्रियंका की ‘सिटाडेल’ और आपके ‘सिटाडेल’ की कहानी एक ही है क्या? अगर आप यही कहानी को भारतीय दर्शकों के लिए कर रही हैं तो कई लोग इसे पहले ही देख चुके है। मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं.. क्या आप स्पष्ट कर सकती हैं कि यह वही है या अलग है?

यूजर को जवाब देते हुए समांथा ने कहा, यह रीमेक नहीं है!!

‘द फैमिली मैन’ के निर्माता राज और डीके द्वारा निर्देशित ‘सिटाडेल’ उसी नाम की बड़ी इंटरनेशनल सीरीज का इंडियन काउंटरपार्ट है, जिसे मूल रूप से निर्देशक जोड़ी रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाया गया है। सीरीज के ग्लोबल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन हैं।

अन्य ख़बरें

‘लॉक अप: सच या सजा’: जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

Newsdesk

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

Newsdesk

लगान’ के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading