September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम स्टालिन जापान जाएंगे

चेन्नई, 9 मई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए 23 मई को जापान जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जनवरी 2024 में तमिलनाडु में होने वाली इंवेस्टमेंट मीट के लिए जापानी कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।

स्टालिन मंगलवार को जापानी कंपनी मित्सुबिशी के चेन्नई में नए एसी प्लांट की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी जापान यात्रा से भारत-जापान की दोस्ती और मजबूत होगी।

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री थंगम थेनारास और एमडी मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया काजुहिको तमुरा सहित कई लोग बैठक में मौजूद थे।

7 मई, 2021 को कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने केवल एक विदेश दौरा किया है।

वो दुबई गए थे और इससे राज्य को 6,000 करोड़ रुपये का निवेश मिला था।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading