31.1 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘कंतारा 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, घोषणा के इंतजार में फैंस

बंगलुरु, 9 मई | सुपरहिट फिल्म ‘कंतारा’ के निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि ‘कंतारा 2’ की पटकथा को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हम्बेल फिल्म्स जिसने ‘कंतारा’ का निर्माण किया था, ने फिल्म के 100 दिनों के जश्न के दौरान सीक्वल के निर्माण की घोषणा की थी। स्क्रिप्ट का काम मार्च के महीने में शुरू किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि टीम ने ‘कंतारा’ के सीक्वल की पटकथा को अंतिम रूप दे दिया है और निर्माता विजय किरागंदुर और अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी इससे खुश हैं।

इंडस्ट्री में यह खबर फैल गई है और फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि फिल्म की टीम बारिश के बावजूद लोकेशंस तलाश रही है।

सूत्रों ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जून में फ्लोर पर जाएगी।

अन्य ख़बरें

समरेश जंग: भारतीय शूटिंग के ‘गोल्डफिंगर’, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक

Newsdesk

अनुपम खेर का मां के लिए छलका प्यार, बोले- उन्होंने संघर्ष किया ताकि मेरा रास्ता आसान हो सके

Newsdesk

योग से होगा हर रोग का समाधान! शिल्पा शेट्टी ने बताया क्यों जरूरी है ‘वर्तुलासन’ का अभ्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading