July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में वोटिंग समाप्त : शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी मतदान

बेंगलुरु, 10 मई | कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ। राज्य में शाम 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। कुछ घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक कतार में खड़े लोगों को वोट डालने की अनुमति दी गई।

लंच के बाद कर्नाटक में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। अपराह्न् 3 बजे तक 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दिन चढ़ने के साथ रफ्तार पकड़ी और राज्य भर के हाई वोल्टेज वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75 प्रतिशत को पार कर गया।

विश्लेषकों का कहना है कि इस रुझान को देखते हुए अंतिम मतदान 75 फीसदी को पार कर जाएगा। यह राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर का भी संकेत होगा।

शाम पांच बजे तक वरुणा सीट पर मतदान प्रतिशत 77.11 फीसदी पहुंच गया। यह उन सीटों में से एक है जहां से विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और आवास मंत्री वी. सोमन्ना चुनाव लड़ रहे हैं। तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी मतदान हुआ।

विराजपेट सीट पर मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.09 प्रतिशत तक पहुंच गया। जबकि मडिकेरी सीट पर 70.81 फीसदी मतदान हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुलिया में 70.01 फीसदी, पुत्तूर में 74.96 फीसदी, बंतवाल में 74.71 फीसदी और मैंगलोर में 70.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

मैंगलोर सिटी साउथ में 59.33 फीसदी, मैंगलोर सिटी नॉर्थ में 67.2 फीसदी, मूडबिद्री में 70.47 फीसदी और बेलथांगडी में 73.64 फीसदी मतदान हुआ।

उडुपी जिले के विधानसभा क्षेत्र करकल में 75.53 प्रतिशत, कापू में 75.18 प्रतिशत, उडुपी में 71.98 प्रतिशत, कुंडापुरा में 75.08 प्रतिशत और बिंदूर में 71.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

चन्नपटना में 71.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व भाजपा मंत्री सीपी योगेश्वर चुनाव लड़ रहे हैं।

कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र में 80.5 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

बेंगलुरु की चामराजपेट में 49.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शिकारीपुरा में 77.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस सीट से पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के बेट बी.वाई. विजयेंद्र चुनावी मैदान में हैं।

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अठानी में 71.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

Newsdesk

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

Newsdesk

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading