26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में संविदा इंजीनियर की संपत्ति करोड़ों की, लोकायुक्त ने दी दबिश

भोपाल, 11 मई | मध्य प्रदेश के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात प्रभारी सहायक यंत्री की संपत्ति करोड़ों की होने का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त ने गुरुवार की सुबह उनके तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में हेमा मीणा प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं, उनके भोपाल स्थित दो ठिकानों और रायसेन जिले के फार्म हाउस पर लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी है।

बताया गया है कि हेमा मीणा का मासिक वेतन 30 हजार रुपये है जबकि उनकी संपत्ति पांच करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है, जो उनकी आय से 232 फीसदी से भी अधिक है।

प्रभारी सहायक यंत्री मीणा के खिलाफ वर्ष 2020 में एक शिकायत की गई थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, इसकी जांच हुई और पाया गया कि मीणा ने बड़े पैमाने पर संपत्ति है। उसी के बाद भोपाल में दो स्थान और रायसेन में एक स्थान पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading