September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बोम्मई आगे, शेट्टर पीछे

हुबली, 13 मई | कर्नाटक में वोटों की गिनती चल रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव में आगे चल रहे हैं। शनिवार को शुरू हुई मतगणना के शुरूआती रुझान से ये पता चला है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपनी हुबली-सेंट्रल धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं।

शेट्टर निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा उन्हें हराने की पूरी कोशिश कर रही है और भगवा पार्टी का एजेंडा सीट जीतना नहीं बल्कि उन्हें हराना है।

हालांकि, अथानी से कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी आगे चल रहे हैं। उन्होंने भी बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

गडग विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच.के. पाटिल अपनी पारंपरिक सीट पर आगे चल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading