31.1 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लिंगायतों ने की कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की मांग, उपमुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू

बेंगलुरु, 16 मई | कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए खींचतान तेज हो गई है। इस बीच अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर समुदाय के लिए प्रतिष्ठित (मुख्यमंत्री) पद की मांग की है। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने पत्र में, महासभा ने कहा कि उनकी मांग पर विचार किया जाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के 34 निर्वाचित विधायक लिंगायत सुमदाय से हैं। यह भी कहा कि पार्टी ने 46 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिनमें से 34 जीते हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि समुदाय ने अन्य 50 सीटों पर विधायक चुनने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। समुदाय ने भाजपा से अपनी वफादारी को कांग्रेस में शामिल कर दिया है। इस बीच, अन्य समुदाय के समूह भी सामने आए हैं और उन्होंने अपने नेताओं के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग की है।

बेलगावी उत्तर के विधायक आसिफ सैत ने मांग की है कि यह पद केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली को दिया जाना चाहिए। सैत ने कहा कि सतीश जारकीहोली उत्तर कर्नाटक में नेता हैं। उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता जमीर अहमद खान को उपमुख्यमंत्री का पद देना पार्टी के विवेक पर छोड़ दिया गया है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी के समर्थकों ने मांग की कि उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए। कर्नाटक रेड्डी जनसंघ के निदेशक ने बताया कि रामलिंगा रेड्डी समुदाय के सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने कहा कि रामलिंगा रेड्डी शिवकुमार और सिद्धारमैया की तुलना में अधिक बार विधानमंडल के लिए चुने गए हैं। वह उपमुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं। येदियुरप्पा जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने समुदाय के तीन सदस्यों को मंत्री बनाया था।

उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस आलाकमान को एक पत्र लिखा है, अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी को आने वाले दिनों में समुदाय से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।’

कांग्रेस नेता जमीर अहमद खान के लिए पद की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोप्पल जिले के गंगावती में विरोध प्रदर्शन किया।

अन्य ख़बरें

आठ घंटे तक ईडी ने प्रतिभा चाकणकर से की पूछताछ, अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच तेज

Newsdesk

पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौतों पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों और मुख्य वार्ताकारों के साथ की बैठक

Newsdesk

मध्यमग्राम में रिकॉर्ड 94.62 प्रतिशत मतदान, टीएमसी के रथिन घोष 2,399 वोटों से जीते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading