35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

मेटा ने होराइजन वल्र्डस में ‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ का शुरू किया बीटा टेस्ट

सैन फ्रांसिस्को, 17 मई | मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने घोषणा की है कि उसने अपने सोशल वर्चुअल रियलिटी (वीआर) प्लेटफॉर्म ‘होराइजन वल्र्डस’ में ‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ का विस्तारित बीटा टेस्ट शुरू किया है।

‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ क्रिएटर्स को एक ऐसी जगह बनाने और विकसित करने की अनुमति देती है जहां लोगों का एक समुदाय एक क्यूरेटेड एक्सपीरियंस का आनंद लेने के लिए एक साथ आ सकता है।

मेटा ने मंगलवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, बीटा टेस्ट तक पहुंच रखने वाले लोगों के पास अब ‘विजिबल मेंबर्स-ऑनली वल्र्डस’ बनाने की क्षमता होगी और मेटा होराइजन वल्र्ड तक एक्सेस रखने वाला कोई भी व्यक्ति ‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ में शामिल होने के लिए सर्च और रिक्वेस्ट करने में सक्षम होगा, जिससे लोगों को अपने समुदायों को विकसित करने, दुनिया में नए लोगों को खोजने और बनाने में मदद मिल सके।

कंपनी ने कहा कि क्रिएटर्स हाथ से चुने गए सदस्यों द्वारा विशेष और विशिष्ट रूप से तैयार किए गए अनुभव प्रदान कर सकते हैं।

क्रिएटर वीआईपी सपोटर्स को एक्सक्लूसिव एक्सेस दे पाएंगे, क्रिएटर कम्युनिटी को अपना वल्र्ड डिजाइन पोर्टफोलियो दिखाने के लिए एक समर्पित स्पेस बना पाएंगे, एक गेमिंग ग्रुप इकट्ठा कर पाएंगे, एक सपोर्ट ग्रुप को व्यवस्थित कर पाएंगे और भी बहुत कुछ।

अल्फा टेस्ट के दौरान, प्रत्येक ‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ में किसी भी समय 150 वर्ल्ड मेंबर और 25 समवर्ती विजिटर्स हो सकते हैं।

मेटा ने कहा, ‘मेंबर्स-ऑनली वर्ल्ड्स’ के लिए हमारा विजन क्रिएटर्स को उनके समुदायों की संस्कृति को तैयार करने के लिए सशक्त बनाना है।

बंद स्थानों में क्रिएटर्स को पेश किए जाने वाले मौजूदा मॉडरेशन टूल के अलावा, मेटा ने केवल सदस्यों के लिए ‘रिपोर्ट’ भी पेश की, जहां उन दुनिया के मालिक सदस्यों द्वारा सबमिट की गई घटनाओं की रिपोर्ट देख सकते हैं और उन पर कार्रवाई कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि मेटा होराइजन जल्द ही वेब और मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध होगा।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली भाजपा का जनसंपर्क अभियान, नेताओं ने जनता से किया संवाद

Newsdesk

भारत का सकल कर संग्रह अप्रैल-जून में 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading