27.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केरल में खेत में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु

तिरुवनंतपुरम, 18 मई | केरल के पठानमथिट्टा जिले में टैपिओका के खेत में गुरुवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। कवियूर के पास रहने वाले मनोज और उसके परिवार को आज सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

आवाज टैपिओका के खेत से आ रही थी। मनोज खेत में गया।

मनोज ने कहा, मैंने बच्चे को उठाया और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया। नवजात शिशु को कोई छोड़ गया था। बच्चा एक या दो दिन का लग रहा था। जल्द ही पुलिस पहुंची और बच्चे को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल, बच्चे की देखभाल बाल कल्याण समिति कर रही है।

इस बीच, स्थानीय पुलिस ने नवजात के माता-पिता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading