April 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सिद्दारमैया, शिवकुमार एक साथ पहुंचे खड़गे के निवास पर

नई दिल्ली, 18 मई | कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्दारमैया और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार गुरुवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। खड़गे के आवास पर पहुंचने से पहले दोनों नेता पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल से उनके आवास पर गुरुवार सुबह अलग-अलग मिले।

वेणुगोपाल से मिलने के बाद दोनों नेता कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ उसी वाहन से खड़गे के आवास पर पहुंचे।

वेणुगोपाल दोपहर में यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

कांग्रेस ने गुरुवार शाम बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

शीर्ष पद के लिए फैसला तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी नेता सुरजेवाला और वेणुगोपाल के साथ लगातार तीन दिनों तक खड़गे के साथ विचार-विमर्श के बाद आया।

अन्य ख़बरें

केरल चुनाव: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, ‘मिशन समुद्र’ से ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य, रोजगार-वेलफेयर पर बड़ा फोकस

Newsdesk

मध्य प्रदेश में चोरों के खिलाफ कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहन बरामद; कई गिरफ्तार

Newsdesk

अमित शाह, ओम बिरला, योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को दी हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading