22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, गरिमामय समारोह में हुआ अभिनंदन


शहडोल 01 अप्रैल 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल में मनोनीत (एल्डरमैन) पार्षदों ने विधिवत रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर दिनांक 31 मार्च 2026 को नगर पालिका सभागार में  समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त पार्षदों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मनोनीत पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
नगर पालिका परिषद शहडोल में एल्डरमैन के रूप में नियुक्त पार्षदों में श्रीमती सावित्री सेन, श्री विनय केवट, श्री आशीष तिवारी, श्री स्वप्निल जायसवाल, श्री नागेंद्र गोले एवं श्री सचिन गुप्ता शामिल हैं।
समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्री शक्ति लक्ष्यकार ने नगर में संचालित स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्य प्रभावी एवं अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर पार्षद श्री राकेश सोनी, श्री अनमोल सोनी, श्री विकास तिवारी, श्री संतोष रावत, श्री संजीव प्रताप सिंह, श्री होलकर सिंह परस्ते, श्री प्रकाश नारायण शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही नगर के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया गया।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading