24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : जीआरपी की टीम की मदद से एक यात्री का ट्रेन में छूट गया बैग उसे वापस मिल गया

जबलपुर जीआरपी की टीम की मदद से एक यात्री का ट्रेन में छूट गया बैग उसे वापस मिल गया, बैग में यात्री के ₹1 लाख और खाने पीने का सामान था। जिसके छूट जाने पर वह परेशान था, लेकिन जैसे ही जीआरपी पुलिस ने उसे उसका बैग थमाया तो यात्री ने राहत की सांस ली। पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि सिंगरौली निवासी शैलेश कुमार शक्तिपुंज एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे थे, यहां से उन्हें ट्रेन बदलकर गरीब रथ में सवार होकर मुंबई जाना था, उन्होंने शक्तिपुंज एक्सप्रेस से अपना सामान उतारा लेकिन वे एक बैग ट्रेन में ही भूल गए और जैसे ही उन्हें अपने बैंग की याद आई तो वह घबरा गए, तत्काल ही वे जीआरपी थाने पहुंचेऔर पूरे मामले से जीआरपी पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यार्ड में खड़ी शक्तिपुंज एक्सप्रेस की तलाशी ली तो यात्री जिस सीट पर बैठा हुआ था वहीं बैग रखा हुआ मिल गया, जिसमें रकम भी सही सलामत थी।जीआरपी पुलिस ने यात्री को उसका खोया हुआ बैग वापस किया तो उसने भी जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading