30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर ने शुरू की मेट्रो इन दिनों की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ बनी है। अनुपम खेर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जहां कुछ दिनों पहले सारा और अनुपम ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, वहीं अब खबर है कि आदित्य ने एक भावनात्मक सीक्वेंस के साथ मेट्रो इन दिनों की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। मेट्रो इन दिनों का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया जा रहा है। इसमें नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अनुराग, कृष्ण कुमार और तानी बसु मिलकर कर रहे हैं। मेट्रो इन दिनों में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की 4 अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। वहीं आदित्य इसके अलावा द नाइट मैनेजर 2 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे।

अन्य ख़बरें

महज 31 साल की उम्र में दिलीप ताहिल ने चुना था पिता का किरदार

Newsdesk

लुक्खे’ में दिखेगा राशी खन्ना का पुलिस अवतार, जड़ों की ओर लौटकर बनीं ‘तेज-तर्रार पंजाबन’

Newsdesk

क्रिएटिव मतभेदों की अफवाहें गलत, इसी साल शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर ‘प्रलय’ की शूटिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading