23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

25 को सीएम योगी आएंगे नोएडा, करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

गौतमबुद्ध नगर, 20 जून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को नोएडा आ रहे हैं। वह 1300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें परथला का ब्रिज भी शामिल है। मुख्यमंत्री नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे काम का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा था कि पहले ये आंकड़ा 550 करोड़ का था। लेकिन अब यह बढ़कर 13 सौ करोड़ का हो गया है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पर्थला ब्रिज, वेदवन पार्क, एडवांट अंडरपास आदि प्रमुख परियोजनाएं हैं, जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी 25 जून को नोएडा के सेक्टर 21ए में नोएडा स्टेडियम में बने रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

बिहार: पटना विश्वविद्यालय परिसर में देसी बम फेंका गया, पुलिस ने जांच शुरू की

Newsdesk

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 118 शिक्षकों को सम्मानित किया, स्कूलों को भविष्य के लिए तैयार करने का संकल्प लिया

Newsdesk

एसआरसीसी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का भाषण छात्रों को आया पसंद, बोले- जिम्मेदारी का अहसास हुआ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading