April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कर्फ्यू के दौरान रात में जन्मदिन पार्टी करने वाले 13 पर मामला दर्ज

शामली (उप्र), 6 अगस्त | लॉकडाउन के दौरान रात में दुकान के अंदर जन्मदिन की पार्टी कर रहे 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार की रात कनिका प्लेस की दूसरी मंजिल पर एक दुकान से म्यूजिक की तेज आवाज आने पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो पता चला कि दुकान में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।

एक पुलिस सूत्र के अनुसार, आयोजकों ने ना ता पार्टी आयोजित करने की अनुमति ली थी और ना ही वहां आए मेहमान मास्क पहने हुए थे। पार्टी में आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि आसपास के लोगों के आग्रह के बाद भी जब पार्टी कर रहे लोगों ने म्यूजिक की आवाज कम नहीं की तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि इन लोगों में एक 42 वर्षीय महिला और उसके दो बेटे भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शामली के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा, “सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। इसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। 13 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है और उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।”

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading