July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मेरठ: मूर्तियां बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

मेरठ, 22 जून | यूपी के मेरठ जिले के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के उमर गार्डन कॉलोनी में स्थित मूर्तियों को बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग गुरुवार को करीब 11. 30 बजे के आसपास लगी थी। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने यह भी सुनिश्चित किया कि अंदर कोई फंसा है या नहीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मूर्तियां बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग की सूचना तुरंत निकटवर्ती थाने और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। जिसके बाद मौके पर लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।

आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी इसीलिए फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाया जा चुका है। अभी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां रुक कर यह देख रहे हैं कि कहीं आग फिर से सुलग तो नहीं सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जून गुरुवार की सुबह 11.30 बजे के करीब थाना लिसाड़ी गेट इलाके के उमर गार्डन कॉलोनी में स्थित मूर्तियां बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading