39.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

द नाइट मैनेजर 2 तय तारीख से एक दिन पहले डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुई रिलीज

आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज द नाइट मैनेजर को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से काफी प्यार मिला था। यह सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग 30 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला था, लेकिन द नाइट मैनेजर 2 ने रिलीज से एक दिन पहले ही ह्रञ्जञ्ज पर दस्तक दे दी है। इस खबर की जानकारी खुद अनिल ने अपने प्रशंसकों को दी है। अनिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सब कुछ गिरा दो क्योंकि हमने अभी एक बम गिराया है। द नाइट मैनेजर का दूसरा भाग अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। द नाइट मैनेजर 2 में अनिल और आदित्य के अलावा शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वत चटर्जी और रवि बहल जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह इसी नाम से बनी एक ब्रिटिश वेब सीरीज की हिंदी रीमेक है। अनिल कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने द नाईट मैनेजर और जेरेमी रेनर की रेनर्वेशन्स में अपने कैरेक्टर्स से एक्टिंग का स्तर खूब बढ़ा दिया। उनके पास फिलहाल रणबीर कपूर के साथ एनिमलÓ, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फाइटरÓ, सूबेदारÓ और एंड्राइड कुंजप्पन वर्शन 5.25 में नजऱ आएंगे।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading