32.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक के प्रसिद्ध कलाकार मुख्यमंत्री चंद्रू आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त

बेंगलुरु, 13 जुलाई । कर्नाटक के प्रसिद्ध थिएटर-फिल्म कलाकार और वरिष्ठ राजनेता मुख्यमंत्री चंद्रू को आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

यह घोषणा दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने की। इस बीच, बी.टी. नागन्ना और अर्जुन परप्पा हलागिगौदर को आप के राज्य संगठन सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

आम आदमी पार्टी की कर्नाटक इकाई को मई में राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन वह असफल रही। पार्टी को लग रहा था कि वह राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक या दो सीटें जीतकर अपना खाता खोलेगी। हालांकि, मुफ्त योजनाओं पर सवार होकर कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले राज्य का दौरा किया था और कई रोड शो किए थे, लेकिन पार्टी को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

पूर्व आईपीएस अधिकारी भार्स्कार राव का आप से बीजेपी में जाना भी पार्टी के लिए झटका साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

Newsdesk

खड़गे 24 घंटे में माफी मांगें, नहीं तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा’, अयोध्या के साधु-संत

Newsdesk

झारखंड में एसआईआर के नाम पर आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों को हनन नहीं होने देंगेः सीएम हेमंत सोरेन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading