28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सेवादार ने महिला को उठा कर रेलिंग के पार फेंका, एफआईआर दर्ज

नोएडा, 13 जुलाई । बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर काफी विवाद सामने आया है। यह विवाद एक सेवादार के एक महिला को रेलिंग के पार फेंकने के बाद शुरू हुआ।

एक तरफ जहां अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अब सेवादार भी लोगों और महिलाओं से बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक वीडियो सामने आया है जिसका संज्ञान लेते हुए गौतम बुध नगर में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सेवादार की तलाश की जा रही है।

वीडियो में एक सेवादार एक महिला को उठाकर रेलिंग से दूसरी तरफ फेंकता दिख रहा है। वह महिला दरबार में अर्जी लगाने के लिए रेलिंग फांदकर दूसरी तरफ आ गई थी।

जब सेवादार महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था तो उस वक्त वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने उसे नहीं रोका।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और इस मामले में सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़ित महिला और सेवादार की पहचान की जा रही है। जबकि दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading