April 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल देंगे बिहार पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई । पटना पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए बिहार से भाजपा के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बिहार पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है। संसद भवन परिसर में आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ गुंडों जैसा व्यवहार किया।

उन्होंने अपना परिचय देते हुए पुलिस को यह बताया कि वे सांसद हैं लेकिन परिचय देने के बावजूद गुंडों की तरह व्यवहार करते हुए उनपर लाठियां बरसाई गई।

उन्होंने आगे कहा कि यह सांसद के विशेधिकार हनन का मामला बनता है। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सारे मामले की जानकारी दी है और वे आज ही विशेषाधिकार का नोटिस देकर राज्य के पुलिस मुखिया सहित अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

अन्य ख़बरें

जेवर के विकास को नई रफ्तार: चोला रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब, एयरपोर्ट से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Newsdesk

बिहार ने बीते वर्ष 43,324 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह किया

Newsdesk

असम चुनाव: देबव्रत सैकिया इस बार अपना गढ़ हारेंगे, बोले केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्गेरिटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading