23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रियंका आज सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार

ग्वालियर, 21जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी और सिंधिया घराने के गढ़ ग्वालियर आ रही है। वे यहां चुनावी हुंकार भरेंगी। यहां वे जन आक्रोश रैली को संबोधित करने वाली है।

प्रियंका के प्रवास को लेकर कांग्रेसी उत्साहित है और उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रियंका गांधी शुक्रवार के को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।

प्रियंका के ग्वालियर प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने ग्वालियर को कांग्रेस के बैनर और पोस्टर से पाट दिया है। ग्वालियर-चंबल वह इलाका है, जो सिंधिया परिवार के प्रभाव का इलाका है। वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके है, इसीलिए इस रैली व प्रियंका के प्रवास को अहम माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading